दादरी के प्यावली गांव स्थित गोशाला में सोमवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा ने पूजन में हिस्सा लिया। इसके बाद गोपूजन कर गाय को गुड़ खिलाया गया। इस दौरान ग्रामीण और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। यमुना सिटी में गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में सोमवार को लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया। नोएडा के सलारपुर स्थित श्रीकृष्ण भवन में सोमवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।