फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन बेचने के नाम पर 2.89 करोड़ की धोखाधड़ी का आराेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 2.89 करोड़ की धोखाधड़ी का आराेप
विज्ञापन

- कासना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ 2.89 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित ने धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हाथरस के सासनी गांव निवासी संदीप कुमार जैन ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि कासना आने के दौरान उनकी मुलाकात स्थानीय निवासी बाबू और उसके चार बेटे विजय सिंह, रघुवीर, अतर सिंह और जगवीर से हुई। उन्होंने कासना में अपनी जमीन बताई और उसे बेचने के लिए बोला। इस पर वो जमीन खरीदने को तैयार हो गए। 24 नवंबर, 2015 को इकरारनामा और 30 अक्तूबर 2018 को जमीन का बैनामा करा लिया गया। जमीन का सौदा 2.89 करोड़ में हुआ था। जो भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि जब कोरोना काल के बाद वो जमीन देखने पहुंचे तो ज्यादातर हिस्सा सड़क में जा चुका था। मौके पर केवल 600-700 वर्ग मीटर जमीन बची थी। जिस पर आरोपियों ने दुकानों का निर्माण करा लिया। दुकान बनाने के बारे में पूछा तो जमीन दूसरी बताई। इस पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। 20 मई 2026 को वो फिर मौके पर पहुंचे तो विजय, रघुवीर, अतर और जगवीर ने दोबारा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें