फाउंडर चिरंजीव दुबे ने बताया कि इंडिया की पहली प्रोफेशनल टेनिस क्रिकेट लीग का आयोजन होने वाला है। इसमें छह इंटरनेशनल खिलाड़ी, 10 से 12 स्ट्रीट क्रिकेटर खेलेंगे। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में 19 मैच खेले जाएंगे। 15 राउंड लीग मैच होंगे। दो क्वॉलिफायर और एक एलिमिनेटर मैच होगा। एक जुलाई को फाइनल मुकाबला होगा। हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। हर टीम में 4 लीजेंड्स, 5 स्ट्रीट क्रिकेटर और दो स्ट्रीट लीजेंड्स खेलेंगे।
पहली बार आयोजन
लीग के आयोजकों ने बताया कि स्टेडियम प्रशासन से पूरी बातचीत हो चुकी है। खिलाड़ी लीग शुरू होने से दो से तीन दिन पहले यहां आ जाएंगे। उनके रहने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से भी बातचीत हो रही है।
ये दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
यूसुफ पठान, इरफान पठान, मार्टिन गुप्टिल, एरोन फिंच, बेन कटिंग, बेन डंक, रॉस टेलर, हॉर्सचेल गिब्स, शॉन मार्श के साथ कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेंगे।