फोटो
ग्रेटर नोएडा (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर की सचिव शिवानी रावत ने शुक्रवार को लुक्सर स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की लीगल एड क्लीनिक का जायजा लिया। साथ ही महिला बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिवानी रावत ने इस दौरान महिला बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति जानी और मुकदमों से संबंधित कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने महिला बैरक में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुलाकाती स्थल पर हेल्प डेस्क सेवा शुरू की जाएगी।