यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र के मुहल्ला खाजीवाड़ा निवासी इलियास कुरैशी शुक्रवार को अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के सामने लॉक करके खड़ी कर दी थी। जब वह रिश्तेदार से मिलकर वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो पाया कि संदिग्ध व्यक्ति पहले नजदीक की एक बाइक पर बैठा नजर आया। उसने देखते ही देखते बाइक का लॉक तोड़ दिया और चंद सेकंड में बाइक लेकर मौके से भाग हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।