फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने उन्नत भारत अभियान और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य के तहत नगला चरनदास गांव में कम्युनिटी कनेक्ट विजिट किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी। उन्होंने प्रश्नावली आधारित सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और विधिक वास्तविकताओं को समझना था। डीन डॉ. ऋषिकेश दवे ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी नीतियों, महिला एवं बाल अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। कम्युनिटी कनेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. बरनाली खारा, डॉ. निम्मी अग्रवाल, संकाय समन्वयक डॉ. वैशाली अरोड़ा, डॉ. मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें