फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में जल्द शुरू होगा एलईडी टीवी का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में बड़े स्तर पर एलईडी टीवी के उत्पादन को लेकर उत्तर प्रदेश के एमएसएमई कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मंगलवार को कंपनियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान एक्का इलेक्ट्रॉनिक के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंत्री राकेश सचान से मिलकर फेज दो इलाके में जल्द प्लांट लगाने को लेकर चर्चा की गई। ऐसे में नोएडा जैसे शहर में प्लांट स्थापित करने से करीब 2500 युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही, नोएडा में ही एलईडी टीवी का उत्पादन होने से यूपी की अर्थव्यवस्था को धार मिलेगी व सस्ते दामों पर घरेलू बाजारों में एलईडी टीवी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा मंत्री ने ग्रेनो के एक्सपो सेंटर में लगाए गए स्टॉल में प्रदर्शित 4 घंटे के बैकअप वायरलेस स्पीकर व 100 इंच के एलईडी टीवी के उत्पादन के तौर तरीकों पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें