नोएडा। घर के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी में पड़ोसी ने तोड़फोड़ कर दी और विरोध करने पर गाड़ी मालिक के साथ मारपीट कर दी। सेक्टर-46 में हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-46 निवासी रोहन गेरा ने पुलिस से शिकायत की है कि 27 सितंबर को उन्होंने अपनी एक्सयूवी 700 घर के बाहर पार्किंग में खड़ी की। पड़ोस में रहने वाले पीयूष दत्त कौशिक ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। जब रोहन ने सीसीटीवी फुटेज देखा तब पता चला कि पीयूष ने तोडफ़ोड़ की है। कोतवाली सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो