ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जीबीयू में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को हिंदी विषय पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। विधि विभाग के संकायाध्यक्ष डॉ. केके द्विवेदी, साहित्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. दिवाकर गरवा, प्रो. अजमेर सिंह काजल, प्रो. जेएनयू ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति, राजभाषा के स्वरूप और हिंदी दिवस के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।