ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 के शुक्रवार से दो दिवसीय आंतरिक हैकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी कौशल प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में प्रेरित करना है। इसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों पर आधारित समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ डीन प्लानिंग एंड रिसर्च इंदु प्रीति, डीन आईसीटी डॉ. अर्पित भारद्वाज, निदेशक कॉर्पोरेट रिलेशन डॉ. विनय लिटोरिया, विभागाध्यक्ष सीएसए डॉ. अरुण सोलंकी, विभागाध्यक्ष ईसीई डॉ. विधुसी शर्मा, कॉलेज एसपीओसी डॉ. राजू पाल आदि मौजूद रहे।