फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठियोग कॉलेज में कॅरिअर काउंसिल पर व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सोमवार को कॅरिअर काउंसिल और प्लेसमेंट सेल ने व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान में सेवानिवृत्त भौतिक विज्ञान के अध्यापक डॉ. बृजेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। व्याख्यान का विषय डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से जन्मजात प्रतिभाओं को समझना रहा। कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सैल की समन्यवक डॉ. अनीता राठौर ने विद्यार्थियों को परिचय दिया। डॉ. बृजेश चौहान ने कई उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों को विश्व में नया कीर्तिमान बनाने वाले लोगों के उदाहरण दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित गणना के नए सूत्र सिखाए। व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद रहा। प्रोफेसर श्रद्धा ने डॉ. बृजेश चौहान का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और कॅरिअर काउंसलिंग के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें