नोएडा। सेक्टर-135 में खेले गए टी-20 क्रिकेट लीग मैच में एलडी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी द ब्लू हीरोज की पूरी टीम 157 रन पर आउट हो गई। जवाब में एलडी क्लब ने लक्ष्य का पीछा मात्र 15.3 ओवर में ही 159 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब एलडी क्लब के यशवंत सिंह को मिला। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। ब्यूरो