फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उड़ रही धूल, छाया स्मॉग, फिर भी कम है ग्रेनो का एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

उड़ रही धूल, छाया हुआ हैं स्मॉग फिर भी कम है ग्रेनो का एक्यूआई

- पर्यावरणविदों ने उठाया सवाल कर लगाया मॉनिटरिंग स्टेशन बंद करने का आरोप, शिकायत की
- आरोप है कि पिछले 9 दिन में से 8 दिन 280 के आसपास ही रहता है ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई
- पहली बार नोएडा की एक्यूआई रेड जोन में रहने के बाद भी ग्रेनो का वायु प्रदूषण है सामान्य

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह धूल उड़ रही है। सोमवार को दिनभर बादल के साथ ही स्मॉग छाया रहा, लेकिन उसके बाद भी ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में बना हुआ है। जबकि नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में 300 के पार चल रहा है। इस पर पर्यावरणविदों ने सवाल उठाया है और मॉनिटरिंग स्टेशनों को बंद करने का आरोप लगाकर प्रशासन से शिकायत की है। आरोप है कि पिछले 9 दिन में ज्यादातर समय एक्यूआई 280 के आसपास बना हुआ है। जो असामान्य बात है।

सर्दी शुरू होने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिवाली पर स्थिति और खराब रही है। नोएडा का एक्यूआई भी रेड जोन में चल रहा है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 20 के पास ही चल रहा है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 284 रहा है। जबकि 23 अक्तूबर को 280, 24 को 262, 25 को 270 और 26 अक्तूबर को 278 एक्यूआई रहा था। पर्यावरणविद प्रदीप डाहलिया का कहना है कि हर साल नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा एक साथ खराब होती है। अगर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में है तो ग्रेनो का भी रहेगा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत जिलाधिकारी के साथ यूपीपीसीबी के अफसरों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। नोएडा का एक्यूआई पिछले नौ दिन में से 7 दिन रेड जोन में रहा है। केवल दो दिन ऑरेंज जोन में रहा। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई केवल एक दिन रेड जोन में पहुंचा था। उन्होंने बताया कि ग्रेप का पालन नहीं कराया जा रहा है। उसके बाद भी एक्यूआई कम चल रहा है। सीएम व डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें