फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चीती और राजपुर कला में उत्सव भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी छह महीने में तैयार करेगा दोनों भवन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/बिलासपुर। बिलासपुर के गांव चीती और राजपुर कला में उत्सव भवनों का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शिलान्यास करते हुए कहा कि चीती और राजपुर कला के ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए शासन ने निर्माण शुरू करवाया है। मुख्यमंत्री की अनुकम्पा एवं त्वरित विकास योजना के तहत दोनों उत्सव भवनों को स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 1 करोड़ 48 लाख रुपये से दोनों भवनों को तैयार करेगा। विभाग को दोनों भवन के निर्माण के लिए 6 महीने का समय मिला है। 6 महीने के अंदर दोनों भवनों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया यहां विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इससे ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें