फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधी बेलगाम : सतपाल ब्रह्मचारी

Mon, 13 Oct 2025 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। एडीजीपी स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम है।
विज्ञापन


वह गोहाना के रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने गोहाना के रूखी के पास रोहतक ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार युवकों की हादसे में मौत और एडीजीपी वाई पूरण कुमार के मामले में शोक व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में कई बार कुंडली-नरेला मेट्रो विस्तार, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दे उठाए लेकिन केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है। पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि राज्य में अपराध नियंत्रण से बाहर है। मुख्यमंत्री पूरे साल केवल चुटकुलों और बयानों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

किसान, व्यापारी, नौजवान सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। किसानों की फसलें बारिश में डूब गईं। मंडी में भाव तक नहीं मिला। विधायक ने कहा कि गोहाना में रेल कोच फैक्टरी की नींव कांग्रेस सरकार ने रखी थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के पहले कार्यकाल में ही यह प्रोजेक्ट हरियाणा से हटाकर गुजरात में भेज दिया। प्रधानमंत्री अब रैली में रेल कोच फैक्टरी लगाने की मांग पूरी करें।
लाइब्रेरी के लिए सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराएंगे

सेक्टर-7 स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास शिक्षण एवं सामाजिक उत्थान भवन में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और विधायक इंदुराज नरवाल पहुंचे। सांसद ने कहा कि लाइब्रेरी के लिए सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए ग्रांट दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवन समिति के अध्यक्ष रामफुल नरवाल ने की। सांसद व विधायक ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सुरेश नरवाल, अजय, सुनील, जगशेर नूरनखेड़ा, बंसी वाल्मीकि, जिला पार्षद जय सिंह मलिक, मंत्र पहलवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें