ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सुविधाओं में तत्काल सुधार की मांग की। संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर, दादरी, बिसरख और कासना समेत अन्य क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों का भौतिक निरीक्षण कर सुविधाओं का ऑडिट कराने की मांग की है। इस दौरान राकेश नागर, ब्रह्म प्रधान, शेर सिंह नागर, नवाब सिंह नागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो