फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बर्तन बैंक का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-पी तीन में बर्तन बैंक शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में डिस्पोजेबल और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अनंत बर्तन बैंक की संचालिका तेजस्विनी अनंत कुमार ने कहा कि संस्था लगातार जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि बर्तन बैंक केवल एक परियोजना नहीं बल्कि जनभागीदारी से पर्यावरण बचाने का एक सामाजिक आंदोलन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें