फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग से रोका तो पुलिसवालों पर चढ़ाई बीएमडब्ल्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में आधी रात को बर्थडे पार्टी करने के नाम पर हुड़दंग मचा रहे कुछ युवकों ने टोकने पर अपनी बीएमडब्ल्यू कार पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी। इसमें एक सिपाही जितेंद्र की दोनों टांगें टूट गई, जबकि दूसरे ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इसके बाद युवकों ने गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश में वहां स्थित एक जूस कॉर्नर को टक्कर मार दी। यहां एक अन्य राहगीर जख्मी हो गया। इसके बाद वे कार वहीं छोड़कर फरार हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार मालिक फरीदाबाद निवासी अमित भड़ाना की पहचान कर ली है। वारदात के समय उसका कजिन कुलदीप बिधूड़ी कार चला रहा था। पुलिस ने हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। कब्जे में ली गई कार से पुलिस को बीयर व शराब की बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि सरिता विहार थाने के सिपाही जितेंद्र और अंकुर रविवार देर रात करीब 12ऱ्05 बजे गश्त पर थे। सरिता विहार की एच-पॉकेट मार्केट में उन्होंने कुछ लड़कों को शोर-शराबा करते हुए सफेद बीएमडब्ल्यू कार पर केक रखकर काटते देखा। सिपाहियों ने लड़कों को समझाते हुए शोर-शराबा न करने और घर जाने के लिए कहा। इस पर वे पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे। दोनों ने थाने पर सूचना दी तो जिप्सी भेजी गई। जिप्सी को आते देखकर हुड़दंगी युवक कार लेकर जनता फ्लैट मदनपुर खादर की ओर भागे। जिप्सी ने कार का पीछा शुरू कर दिया। बीएमडब्ल्यू चला रहे युवक ने के-पॉकेट के पास से यू-टर्न लिया और एबीसी ब्लॉक की ओर भागा। जितेंद्र व अंकुर ने हाथ से इशारा कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने दोनों पर कार चढ़ा दी। अंकुर ने दूसरी ओर कूदकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन जितेंद्र कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
उधर, आरोपी कार लेकर मदनपुर खादर की ओर भागे। खादर मोड़ पर उमेर मस्जिद के पास उन्होंने एक जूस कॉर्नर में टक्कर मार दी। वहां एक राहगीर जख्मी हो गया। इसके बाद वे कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी युवक कुलदीप का जन्मदिन मना रहे थे। कुलदीप अपने कजिन अमित से बीएमडब्ल्यू मांगकर लाया था। पुलिस अमित, कुलदीप और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें