फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death News: स्व. डोरीलाल अग्रवाल के पौत्र सौरभ आनंद का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

Tue, 24 Dec 2024 07:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अमर उजाला के सह संस्थापक-संपादक स्व. डोरीलाल अग्रवाल के पौत्र सौरभ आनंद का नोएडा में निधन हो गया। उनका निधन हृदयाघात से हुआ। आज उठावनी है।
विज्ञापन
स्व. डोरीलाल अग्रवाल के पौत्र सौरभ आनंद का निधन - फोटो : अमर आजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के सह संस्थापक-संपादक स्व. डोरीलाल अग्रवाल के पौत्र और संपादक रहे स्व. अनिल अग्रवाल के पुत्र सौरभ आनंद का हृदयाघात से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर बाद नोएडा में कर दिया गया। उठावनी 24 दिसंबर को गोल्फ कोर्स नोएडा में 3-4 बजे होगी।
विज्ञापन


रविवार की रात सौरभ आनंद को नोएडा सेक्टर-44 स्थित निवास पर दिल का दौरा पड़ा। 47 वर्षीय सौरभ काफी समय पहले आगरा से नोएडा आ गए थे। वह सौर ऊर्जा के व्यवसाय से जुड़े थे। साथ ही, एक मीडिया कंपनी का संचालन कर रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी सोनाली और बेटी ईशा को छोड़ गए हैं। परिवार में एक भाई और बहन हैं। अंतिम संस्कार में उद्यमी व मीडिया जगत से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें