आकर्षक नंबर खरीदने का आज आखिरी मौका
नोएडा। परिवहन विभाग ने 24 आकर्षक और महत्वपूर्ण नंबरों की सूची जारी की है। निर्धारित शुल्क देकर कोई भी इस नंबर को ले सकता है। ये पहले आओ पहले पाओ के तहत दिए जाएंगे। एआरटीओ ए के पांडेय ने बताया कि 346 नंबरों की बोली लगाई जाती है। इस बार 24 नंबर ऐसे हैं जिन्हें किसी ने बुक नहीं किया है। परिवहन विभाग को अभी तक 25 लाख 22 हजार रुपये का राजस्व मिल चुका है। आज 24 नंबरों में से पसंदीदा नंबर लेने का अंतिम मौका है। 15 अगस्त को कोई काम नहीं होगा। 16 अगस्त से नई सीरीज शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इनमें यूपी 16 सीएएफ सीरीज के 3300, 3311, 3388, 4499, 4785, 5300, 5445, 5500, 5511, 5566, 6400, 6644, 6655, 6700, 7733, 7766, 8400, 8822, 8833, 8855, 8866, 9922, 9933 और 9955 आदि नंबरों को लेने का मौका है।