फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर नमक से 14 गोवंश बरामद, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गोवंश तस्करी निरोधक दस्ते ने गांव फिरोजपुर नमक से 14 गोवंश बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गोवंश को नूंह शहर की गोशाला में छोड़ दिया है। आरोपी सलीम पुत्र मुबीन निवासी फिरोजपुर नमक को गिरफ्तार कर मंगलवार को नूंह कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पंद्रह दिनों के लिए जेल भेज दिया है। सीएस स्टाफ के प्रभारी बलबीर नागर व सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सलीम गोधन को तस्करी के लिए राजस्थान ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर सोमवार शाम आरोपी को नूंह की धर्मशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों से वह गोतस्करी के मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं। लेकिन अभी भी गोतस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पुलिस को समय पर गोतस्करों के बारे में सूचित करें। ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें