फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। इससे गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेशभर के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में बीपीईएस, बीएससी योगा, एमएससी योगा और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिप्लोमा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। इसके अलावा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में एक वर्षीय कोचिंग डिप्लोमा के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें