फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो चालक ने शख्स को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक ने शख्स को मारी टक्कर
विज्ञापन

दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ज्यू-2 के बाहर पैदल जा रहे व्यक्ति को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। अस्पताल से उपचार के दो माह बाद कोतवाली में ऑटो नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से कानपुर के बिल्हौर गांव निवासी राजीव कुमार हाल में कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ज्यू 2 सेकंड में रहते हैं। वह 13 मई को सुबह के समय घर से पैदल साथियों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां पर खर्च अधिक बताने के चलते वह रेफर कराकर कानपुर चला गया, जहां पर पैर का ऑपरेशन किया गया। कानपुर से इलाज कराने के दो माह बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें