नोएडा। सडक़ के किनारे खड़ी कार का शीशा तोडक़र बदमाशों ने लैपटॉप समेत कीमती सामान चुरा लिया। इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं सेक्टर 104 स्थित सोसाइटी से तीन लैपटॉप चोरी कर लिए गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। ग्रेटर नोएडा निवासी प्रितेश नुवाल ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 3 सितंबर को नोएडा में आए हुए थे, घर लौटते वक्त वह गढ़ी गोल चक्कर के पास कार रोक कर सब्जी खरीदने चले गए। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और कार में रखा बैग चोरी कर लिया। जिसमें उनके कागजात, लैपटॉप व कीमती सामान रखा था। वहीं सेक्टर 39 थाने की पुलिस को सुफियान शेख ने बताया कि 3 सितंबर शाम 7 बजे अज्ञात व्यक्ति घुसा और एक लैपटॉप बैग चोरी कर फरार हो गया। जिसमें 3 लैपटॉप, चार्जर और मोबाइल चार्जर थे। ब्यूरो