यूटीआरसी अभियान के तहत विचाराधीन कैदी को मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति (यूटीआर) अभियान के तहत 47 बंदी जेल से बाहर आए हैं। डिस्ट्रिक्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसीएस) के डिप्टी चीफ दिनेश कुमार ने बताया कि बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) से निशुल्क कानूनी सहायता मिलती है। इसी क्रम में गठित यूटीआरसी भी काम करती है। जो विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा कर उनकी जमानत से संबंधित कार्रवाई करती है। इसी क्रम में ऐसे 47 बंदियों की पहचान की गई थी। एक जुलाई से शुरू अभियान में 47 बंदियों की जमानत कराई गई है। यह वह बंदी थे जो तीन साल से कम सामान्य अपराध में जेल में बंद थे। उन्हें जमानत राशि ज्यादा होने व जमानतदार आदि नहीं मिलने के कारण जमानत कराने में परेशानी आ रही थी। अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा।