फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-51 में चोरों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप, नकदी और मोबाइल चार्जर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सेक्टर-49 थाने में दी शिकायत में विरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती दो जुलाई को वह रात नौ बजकर पांच मिनट पर घर के नजदीक सेक्टर-51 स्थित कट के पास पहुंचे। वहां कार खड़ी कर विरेंद्र पास की सब्जी मंडी खरीदारी करने चले गए। जब वह लौट कर आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा बैग गायब है। बैग में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें