फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीवार गिराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। याकूबपुर गांव में रहने वाले व्यक्ति ने चार महिला समेत पांच लोगों पर घर के निर्माणधीन दीवार को गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने फेज दो थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा के याकूबपुर गांव की गली नंबर 43 में अभिषेक नाथ तिवारी परिवार संग रहते हैं। वह इलाहबास गांव में अपने प्लॉट पर घर का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि रविवार को निर्माण कार्य कराने के दौरान सौम्या, मुन्नी, सुषमा व मीना नाम की चार महिलाएं आईं। उन्होंने अभद्रता करते हुए निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। सभी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी करने पर पता चला कि चारों महिलाओं को दिल्ली कालकाजी के अंकुर गौर ने भेजा था। पीड़ित ने अंकुर समेत पांचों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। फेज दो थाना प्रभारी विन्ध्यांचल तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें