नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में ठक ठक गिरोह के बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान की चोरी कर ली। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी वरद दिल्ली के साकेत में रहते हैं। उन्होंने शिकायत की है कि 29 अप्रैल को वह किसी काम से नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में आए थे और सोसाइटी के बाहर कार खड़ी की थी। जब वह लौटे तो कार का शीशा टूटा था और लैपटॉप व अन्य सामान गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो