ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने नर्सरी-क्रेच के अलावा अस्पतालों के लिए भूखंड की योजना में आवेदन के लिए अंतिम तारीख बढ़ाई है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के लिए सात फरवरी को योजना लांच की गई थी। संशोधन के बाद अब 30 मई तक योजना में आवेदन किया जा सकेगा और साथ ही नर्सरी-क्रेच के लिए भी आवेदन 30 मई तक लिए जाएंगे। ई-नीलामी से आवंटन के लिए अलग से तारीख की घोषणा प्राधिकरण करेगा। ब्यूरो