नोएडा। ठक ठक गिरोह के बदमाशों ने सेक्टर-34 में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। सेक्टर-119 स्थित गौर ग्रैंडयोर सोसाइटी निवासी प्रीतिश पल्लव ने पुलिस से शिकायत की है कि 25 जून की शाम किसी काम से वह सेक्टर-34 गए थे। वहां अपनी कार मदर डेयरी के पास खड़ी की और पास की दुकान पर चले गए। कुछ ही देर बाद लौटने पर कार का एक शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखा बैग, लैपटॉप, चार्जर, घर की चाबियां, कार्यालय का पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी हो चुके थे। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। ब्यूरो