फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे से लैपटॉप और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले दो कंपनी कर्मचारियों के लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी हो गए। मूल रूप से बिहार के वैशाली निवासी पुष्कर पुष्प वर्तमान में नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह सेक्टर-12 स्थित किराये के मकान में अपने साथी ब्रिजेंद्र कुमार के साथ रहते हैं। ब्रिजेंद्र उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी हैं और एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 जून की सुबह छह से सात बजे के बीच किसी ने उनके कमरे में घुसकर चोरी कर ली। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें