फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गढ़ी चौखंडी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। फिरोजाबाद निवासी धर्मजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी भारती की शादी 2018 में जितेंद्र के साथ की थी। क्षमता के अनुसार दहेज देने के बाद भी अतिरिक्त दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दो जुलाई को परिजनों को फोन पर उसकी मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि भारती का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें