घर से लैपटॉप-मोबाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। छलेरा गांव के एक घर से चोरों ने लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। करण सिंह ने बताया कि वह छलेरा की गली नंबर एक में रहते हैं। पांच अप्रैल की रात घर पर सो रहे थे। सुबह जागने पर घर में रखे दो लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान गायब मिला। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की शिनाख्त की जा रही है। ब्यूरो