ग्रेटर नोएडा। साल वर्ष 2026-27 में कृषकों के लिए सामान्य व निशुल्क बीज वितरण की बुकिंग शुरू हो गई है। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि सामान्य वितरण में धान, मूंग और उर्द, निःशुल्क बीज वितरण के तहत मिनी किट के रूप में उर्दू, मूंग, अरहर और मिलेट्स बीज, मिनी किट के रूप में सावा, कोदो, रागी, मडुवा, बाजरा और ज्वार है। इसका आवंटन भी जिले को मिल चुका है। इनकी आपूर्ति कृषि विभाग के हर बीज गोदाम पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान 237.70 क्विंटल, उर्द 7.60 क्विंटल, मूँग 2 क्विंटल, अरहर 92 क्विंटल, उर्द मिनिकिट (राज्य) 1 क्विंटल, मूँग मिनिकिट (राज्य) 2
क्विंटल, अरहर मिनिकिट 25.14 क्विंटल, ज्वार मिनिकिट 0.60 क्विंटल, बाजरा मिनिकिट 1.50 क्विंटल, कोदो मिनिकिट 2.25 क्विंटल, सावा मिनिकिट 2.25 क्विंटल, रागी मिनिकिट 2.25 क्विंटल बीज उपलब्ध है। जिले के सभी पंजीकृत कृषक agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। ब्यूरो