फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार से लैपटॉप व दस्तावेज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नकदी, बैंक कार्ड और दस्तावेज लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सेक्टर-78 स्थित हाईड पार्क सोसाइटी निवासी कारोबारी नकुल धमीजा ने बताया कि वह 12 जुलाई की शाम उन्होंने सर्विस रोड के किनारे कार खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद लौटने पर खिड़की का शीशा टूटा मिला। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि वारदात को पेशेवर वाहन चोर गिरोह ने अंजाम दिया है, जो पार्किंग में खड़ी कारों पर नजर रखते हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें