फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के रसूलपुर नवादा में चोरों ने खड़ी स्कॉर्पियो कार का पिछला शीशा तोड़कर लैपटॉप, नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी कर लिया। गाजियाबाद के अमन कॉलोनी निवासी मुअज्जम फरीदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो से रसूलपुर नवादा आए थे। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास कार खड़ी की और किसी काम से गांव के अंदर चले गए। करीब 8:30 बजे वापस लौटे तो कार की बाईं तरफ का पिछला शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखा काले रंग का लैपटॉप बैग भी गायब था। जिसमें लैपटॉप, करीब पांच हजार रुपये नकद, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रखा था। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें