ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 का मुख्य गेट बंद होने से नाराज सेक्टरवासियों ने सड़क पर सुंदरकांड
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-2 का मुख्य गेट बंद होने के विरोध में सेक्टरवासियों ने मंगलवार को सड़क पर सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद लोगों ने बंद गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। निवासियों ने चेतावनी दी कि बुधवार तक गेट नहीं खोला गया तो प्राधिकरण कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। रूपा गुप्ता ने बताया कि सौंदर्यीकरण के नाम पर गेट एक महीने से अधिक समय से बंद है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने जल्द गेट खोलने की मांग की।