फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अग्निसुरक्षा में खामियां, सोसाइटी प्रबंधन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
-अग्निशमन विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी में अग्निसुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने के मामले में अग्निशमन विभाग ने सोसाइटी प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। विभाग की जांच में अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आई थीं। निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं होने पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन और आपात सेवा अधिनियम-2022 के तहत यह कार्रवाई की गई है।


सोसाइटी निवासी आशीष कुमार ने 10 सितंबर को मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में ईमेल के माध्यम से शिकायत की थी। उन्होंने परिसर में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कराने और कमियां मिलने पर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने सोसाइटी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




जांच अधिकारी ने 24 सितंबर को रिपोर्ट सौंपी। इसमें सोसाइटी में लगे अग्निसुरक्षा उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई अन्य कमियां भी दर्ज की गईं। विभाग के अनुसार, प्रबंधन को कमियां दूर करने के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन




मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय की ओर से 28 सितंबर को जारी पत्र में बताया गया कि अग्निसुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किए जाने पर सोसाइटी प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है। सोसाइटी में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। ऐसे में अग्निसुरक्षा व्यवस्था में कमियों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कार्रवाई की है। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें