फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निपुण लक्ष्य एप से होगा भाषा और गणित दक्षता का परीक्षण

Mon, 24 Nov 2025 01:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित समझने की क्षमता को बेहतर किया जाएगा। इसके तहत कक्षा एक और दो के बच्चों की भाषा और गणित को सीखने-समझने की दक्षताओं का परीक्षण निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन को और मजबूत बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा-1 और 2 के बच्चों के सीखने के स्तर का पता लगाने के लिए दिसंबर से जिले के 1247 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से आकलन कराएगा।
निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां विद्यालयों में संचालित की जा रही हैं। निपुण भारत मिशन के तहत एक से दूसरी कक्षा तक अध्ययनरत बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने और उस कक्षा के अनुरूप स्तर पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कक्षा एक से तीन के पाठ्यक्रम के अनुसार गणित और हिंदी की आधारशिला क्रियान्वयन बुकलेट विकसित कर शिक्षकों को उपलब्ध कराई गई है। इससे बच्चों के शिक्षा स्तर को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

डीसी ट्रेनिंग नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षु अपने मोबाइल फोन या टैबलेट से आकलन करेंगे। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एप में कई तकनीकी सुरक्षा उपाय भी जोड़े गए हैं। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय ने चार दिसंबर से आकलन शुरू कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें