फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के एयरपोर्ट के लिए मिलेगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बजट में नोएडा एयरपोर्ट के नाम 2000 करोड़ रुपये दिए जाने का एलान किया है। इस रकम से दूसरे चरण के एयरपोर्ट के लिए जमीन खरीदी जाएगी। करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाकी राशि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण देंगे।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण शुरू होने जा रहा है। अप्रैल में इसकी नींव रखे जाने की संभावना है। अब दूसरे चरण की जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। दूसरे चरण में एक और रनवे व मेनटेनेंस रिपेयरिंग ओवरहॉलिंग (एमआरओ) सेंटर बनेगा। इसके लिए जेवर के सात गांवों की 1365 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। करौली बांगर में 183 हेक्टेयर, कुरैब में 345 हेक्टेयर, बीरमपुर में 96 हेक्टेयर, दयानतपुर में 165 हेक्टेयर, रन्हेरा में 519 हेक्टेयर, नंगला शाहपुर में 15 हेक्टेयर और रन्हेरा में 43 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। नियाल की तरफ से इसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। जिला प्रशासन किसानों से जमीन संबंधित कागजात तैयार कर रहा है। 1365 हेक्टेयर जमीन के लिए किसानों को करीब 4000 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जाएगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) कंपनी में हिस्सेदारी के अनुपात में ही सभी को पैसे देने हैं। प्रदेश सरकार व नोएडा प्राधिकरण की हिस्सेदारी 37.5-37.5 फीसदी है, जबकि 12.5-12.5 फीसदी हिस्सेदारी यमुना व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की है। प्रदेश सरकार ने दूसरे चरण के लिए दो हजार करोड़ रुपये की यह रकम पहले ही जारी कर दी है। अब बजट में इसकी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा एमआरओ सेंटर बनेगा
नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण में एमआरओ सेंटर बनेगा। जहां विमान रिपेयर हो सकेंगे। इस सेंटर से हजारों युवाओं को रोजगार व भारी निवेश की उम्मीद है। इसके बनने से विमानों को रिपेयर कराने के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। देश में एकमात्र एमआरओ सेंटर नागपुर में बना हुआ है, लेकिन यह छोटा है। प्रस्तावित एमआरओ नागपुर से बड़ा होगा।
एयरपोर्ट परिसर में रुकेगी बुलेट ट्रेन
बजट में दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी का भी जिक्र किया गया है। इसका स्टॉपेज नोएडा एयरपोर्ट में भी प्रस्तावित है। बुलेट ट्रेन से दिल्ली के सरायकाले खां से नोएडा सेक्टर 148 होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचने में मात्र 21 मिनट लगेंगे। कुल 816 किमी लंबा सफर मात्र चार घंटे में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें