संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बयाने में दो लाख रुपये लेकर व्यक्ति ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। बयाना राशि भी नहीं लौटाई। ये आरोप गांव जयधर के जसमीत ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में लगाए। इस पर पुलिस ने आरोपी को नामजद कर लिया।
शिकायत में गांव जयधर निवासी जगमीत ने बताया कि गांव का पवन कुमार जमीन बेच रहा था। तब पवन कुमार से जमीन का सौदा तय किया। इसमें पवन ने बयाने के रूप में दो लाख रुपये ले लिए थे। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि पवन ने तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। इस बारे में पवन से बात की तो वह टालमटोल करता रहा। तब उससे बयाने के दो लाख रुपये वापस मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। परेशान होकर उसने थाना छछरौली पुलिस को शिकायत दी।