फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड में नोएडा व ग्रेनो के होनहारों ने लहराया परचम

विज्ञापन
लक्ष्य गुप्ता
विज्ञापन
जेईई एडवांस्ड में लक्ष्य गुप्ता की 12वीं और प्रांजल की 183वीं रैंक
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जेईई एडवांस्ड में नोएडा के सेक्टर-82 निवासी लक्ष्य गुप्ता ने ऑल इंडिया में 12वीं रैंक हासिल की है। लक्ष्य की उपलब्धि पर परिवार के लोग बहुत खुश हैं। लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे से बीटेक कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना चाहते हैं। वहीं, ग्रेनो निवासी प्रांजल कुशवाहा ने ऑल इंडिया में 183वीं रैंक की हासिल। उधर, जेईई मेन में यूपी टॉप रहे एल गोकुलनाथ की 185वीं रैंक आई है।
लक्ष्य ने बताया कि जेईई के लिए वो दो साल से तैयारी कर रहे हैं। डीपीएस नोएडा से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कोटा से की है। इंटरमीडिएट में उन्होंने 96.6 और 10वीं में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं, सितंबर में आए जेईई मेन के रिजल्ट में 48वीं रैंक आई थी। इसके अलावा उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में कांस्य पदक और 2020 में ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्य ने बताया कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। वहीं, ग्रेनो के प्रांजल कुशवाहा ने अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से इस वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके अलावा रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के प्रेरित पालीवाल ने 258वीं रैंक और इसी स्कूल के शिखर अग्रवाल ने भी 341वीं रैंक हासिल की है। रॉयन स्कूल की योग्या अग्रवाल ने 1412वीं, देव जैन ने 4129वीं, रिया सैनी ने 5692वीं, ललित ब्रह्मा ने 6636वीं, आर्यन कुमार ने 10977वीं रैंक और खुशी कपूर ने 17135वीं रैंक हासिल की है। रॉयन स्कूल से कुल आठ विद्यार्थियों ने 20000 से नीचे की रैंक हासिल की है। वहीं, जेवर प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव यादव ने 19004वीं, और एस्टर पब्लिक स्कूल के श्रेय गर्ग ने 29000वीं रैंक हासिल की है। वहीं, समसारा विद्यालय की छात्रा सौम्या गुप्ता ने 16484वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

वैभव ने हासिल की 127वीं रैंक
जेईई एडवांस्ड में शहर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सेक्टर-50 में रहने वाले वैभव अग्रवाल ने ऑल इंडिया में 127वीं रैंक हासिल की है। वैभव दिल्ली आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना चाहते हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र वैभव के 396 में से 274 अंक आए हैं। वैभव ने बताया कि जेईई एडवांस्ड की तैयारी में लॉकडाउन का फायदा मिला। जेईई मेन 2020 की परीक्षा में उनकी ऑल इंडिया में 41वीं रैंक थी। वह किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना और होमी भाभा साइंस सेंटर द्वारा आयोजित सीनियर ओलंपियाड भी क्वालिफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन

एल गोकुलनाथ ने प्राप्त की 185वीं रैंक
समरविल स्कूल के पूर्व छात्र एल गोकुलनाथ ने जेईई एडवांस्ड में 396 में से 264 अंक प्राप्त कर 185वीं रैंक हासिल की। जेईई मेन में भी गोकुलनाथ ने यूपी टॉप किया था। उन्होंने बताया कि आगे कहां दाखिला लेना है, इस पर परिजन से बातचीत करेंगे। एल गोकुलनाथ लॉकडाउन के पहले परिवार के साथ चेन्नई चले गए थे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) के द्वितीय चरण में एल गोकुलनाथ ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसमें उन्होंने 197 में से 186 अंक प्राप्त किए थे। इसके अलावा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हुई परीक्षा में उनका ऑल इंडिया रैंकिंग में चौथा और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। एल गोकुलनाथ ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, 12वीं में उनके 98.8 प्रतिशत अंक आए थे। समरविल स्कूल की प्रिंसिपल एमएन अरुल राज ने बताया कि एल गोकुलनाथ चेन्नई में हैं। वह बहुत ही होनहार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें