फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लक्ष्य और साक्षी ने खिताब पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
पुरस्कार के साथ इकाना अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। इकाना अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कॅरिअर कॉन्वेंट के लक्ष्य कुमार ने बालक एकल और माउंट कार्मल की साक्षी तिवारी ने बालिका एकल वर्ग चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन


इकाना इंडोर स्टेडियम में रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के अंडर-10 आयुवर्ग के बालक एकल में वर्षास्व अग्रवाल और बालिका एकल में अनायशा माथुर ने बाजी मारी। बालिका टीम चैंपियनशिप के फाइनल में लामाटीर्नियर कॉलेज ने नवयुग रेडियंस को 2-0 से और बालक टीम चैंपियनशिप में कॅरियर कॉन्वेंट ने सीएमएस गोमती नगर को 2-0 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निदेशक अरुण कुमार बनर्जी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर आई वैल्यू ईजी आइडिया की संस्थापक नव्या अग्रवाल और प्रशिक्षक सुनीज जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ की देखरेख में आयोजित की गई प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला एकतरफा ही रहा। कॅरिअर कॉन्वेंट के लक्ष्य कुमार ने एसएमआर जयपुरिया के शौर्य गोयल को 11-7, 11-8 से पराजित किया।

बालिका एकल के फाइनल में माउंट कार्मल की साक्षी तिवारी ने स्वास्ति चंद्रा को रोमांचक मुकाबले में 11-7, 11-7 से हराया। बालिका टीम चैंपियनशिप में ला-माटीर्नियर की स्वास्ति चंद्रा और नवयुग रेडियंस के बीच जीत के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दूसरे मुकाबले में ला-माटीर्नियर कॉलेज की सौम्या चंद्रा ने नवयुग की भागर्वी त्रिपाठी को 11-6, 11-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें