फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों को लाही और सरसों का बीज बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिक डॉ. कंचन नैनवाल, डॉ. दीपाली तिवारी ने मंगलवार को फत्ताबंगर में लाही, सरसों की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियां पंत तोरिया 508 एवं पंत पीली सरसों 1 का बीज वितरण किया। डॉ. नैनवाल ने कृषकों को लाही, सरसों खेती की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी। डॉ. नैनवाल ने कृषकों को तिलहनी फसलों में सल्फर के प्रयोग करने का सुझाव दिया। डॉ. दीपाली तिवारी ने प्याज की उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। कार्यक्रम में जैविक प्रशिक्षक अनिल पांडे, प्रगतिशील कृषक मोहन लौशाली, दीपा, लक्ष्मी चोपड़ा, गिरीश लोशाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें