फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडी मे मूलभूत सुविधाओं की कमी, अवैध आढ़ती बढ़ा रहे घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कारोबारी बोले- समस्या को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला
विज्ञापन

फोटो -

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी की स्थिति इन दिनों बदहाल है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यहां अवैध आढ़ती वैध आढ़तियों का कारोबार घटा रहे हैं। यही नहीं, यहां जलभराव से लेकर गंदगी फैली रहती है।

फेस-दो स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि समस्या को लेकर मंडी समिति से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय व्यापारी रतिराम भारती ने कहा कि यहां करीब 240 व्यापारियों को दुकानें आवंटित हैं। इसके अलावा में कुछ अनाधिकृत रूप से मंडी परिसर में अपना व्यापार कर रहे हैं। ऐसे में जो 240 आवंटी व्यापारी हैं, उन्हें घाटा हो रहा है। इसके अलावा यहां सफाई सही से न होती। नालियां जाम हैं। अग्निशमन यंत्र खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले हफ्ते से मंडी समिति चलाएगी अभियान
मंडी के अधिकारियों के अनुसार, पिछले हफ्ते व्यापारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए एक नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस के जरिए सतर्क किया गया कि मंडी परिसर में जो भी अनाधिकृत रूप से व्यापार कर रहे हैं, ऐसे व्यापारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

ऐसे व्यापारियों को एक हफ्ते का समय दिया गया है। इसके बाद व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज शर्मा, सचिव, नवीन फल एवं सब्जी मंडी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें