फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया के ध्यानार्थ::::::::: संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से गिरकर कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में रहने वाले कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दूसरी मंजिल की बालकनी में स्वेटर बदलने के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण कामगार की मौत हुई है। मृतक की पहचान औरैया निवासी राजू (48) के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि रविवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रिया गोल्ड कंपनी में काम करना वाला कामगर रात करीब 12ः30 बजे फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर खड़े होकर स्वेटर बदल रहा था। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। जिसकी वजह से वह ऊपर से नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए ग्रीन सिटी हॉस्पिटल डेल्टा-1 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। परिजन की ओर से मामले में किसी ने किसी खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें