नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही ‘नशा मुक्ति’ पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। छात्र इकाई में काराकोरम दल पहले, कैलाश दल दूसरे अरावली दल तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा इकाई में रानी लक्ष्मीबाई दल पहले, सोफिया कुरैशी दल दूसरे और मैरीकॉम दल तीसरे स्थान पर रहा।