ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के कुनाल नागर ने अलीगढ़ में आयोजित हुई सब जूनियर वर्ग में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में कई राज्यों से 100 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। रविवार को एक दिवसीय इंडियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित ढाकवाला गांव निवासी कुनाल नागर ने सब-जूनियर वर्ग में 272 किग्रा का भार उठाकर इतिहास बनाया है। स्वर्ण पदक जीतने पर परिवार में खुशी की लहर है। कुनाल ने बताया कि वह जिम में मुकेश गहलोत से भारोत्तोलन के गुर सीखता है।