संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दो स्कूलों से पांच खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित हुई एनसीआर इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें दिल्ली एनसीआर से 14 स्कूलों से करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच विक्की शर्मा ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-48 श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर में एक दिवसीय छठी एनसीआर इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा के होली पब्लिक स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ी देव प्रजापत, युवान प्रधान व स्थिरजीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सावी अग्रवाल व बारलीन ने रजत पदक प्राप्त किया।