ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी कुणाल यादव ने आगरा में आयोजित हुई मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। आगरा के सिकंदरा स्थित एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सब-जूनियर कैटेगरी में 83 किग्रा में अव्वल साबित हुए। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ सहित करीब 40 जिलों के करीब 400 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए।